अयोध्या में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और दलितों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बिहार, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती अयोध्या में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर टेढ़ी बाजार चौराहे पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश महाराज थे। मुख्य आयोजक सूरज शर्मा रहे उन्होंने कहा कर्पूरी ठाकुर के जीवन और कार्यों को याद किया गया । राजेश महाराज ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्ग के मसीहा थे और उन्होंने उनके उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
इस कार्यक्रम में शामिल अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज सूरज शर्मा, गिरधारी लाल, कामश शर्मा, लल्लन शर्मा, पाटेश्वरी शर्मा, एडवोकेट शशिकांत नंद, देवकली, नवीन शर्मा,रामनारायण मौर्य,आदर्श दास, महंत राममिलन दास, सूरज दास,सुमित सिंह, शिबू शर्मा, शैलेंद्र शर्मा,शिखा शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अयोध्या में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने से दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों में एक नई जागरूकता पैदा होती है। यह कार्यक्रम युवाओं को कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों से प्रेरित करता है और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके जीवन और कार्यों को याद रखने का एक शानदार अवसर था। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कर्पूरी ठाकुर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।