महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । अयोध्या के प्रसिद्ध सरयू स्नान घाट पर एक दिल दहला देने वाली घटना में एक बच्चे की जान बाल-बाल बची। 6 वर्षीय शिवांश कपाड़िया, निवासी रेरुवा कला, जिला सतना, मध्य प्रदेश, स्नान करते समय अचानक नदी में डूब गया। इस घटना में अयोध्या जल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव और कांस्टेबल सुरेंद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे को पानी से बाहर निकाला। बच्चे को सुरक्षित बचाने पर परिवार वालों ने जल पुलिस का धन्यवाद किया और उनकी प्रशंसा की। अयोध्या जल पुलिस ने अब तक कई लोगों की जान बचाई है और इस घटना से एक बार फिर उनकी बहादुरी साबित हुई है।