कप्तानगंज / बस्ती: सरकार चाहे जिसकी रही हो सबने वहां समुचित व्यवस्थाएं तो बनाई लेकिन उस पर राजनीति नही किया । यह काम केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है । यह आयोजन धर्म और आस्था से जुड़ा हुआ है ना कि राजनीति से । इसलिए बेहतर होता कि इसे राजनीतिक से अलग रखा जाता । निकटवर्ती जनपद प्रतापगढ़ में जन्म लेने के बाद मैंने कई कुंभ देखे लेकिन इस तरह की कुंभ पर राजनीति करता हुआ कोई नहीं दिखा ।
यह बातें राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कप्तानगंज में पत्रकारों की बातों का जवाब देते हुए कहा । वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी डीह गांव के निवासी अपने प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी के मां के ब्रह्म भोज कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे । बोले कि देश व प्रदेश में विकास की गति रुक गई है । महंगाई अपने चरम पर है बेरोजगारी बेतहाशा बढ रही है । उस पर कोई लगाम लगाने वाला नहीं है । कांग्रेस सरकार में बस्ती में स्थापित किए चीनी मिलों को बाद की सरकारों ने बंद कर दिया । जो बस्ती और पूर्वांचल की विकास की एक कड़ी थी। कांग्रेस की सरकार में बस्ती में स्थापित किए गए चीनी मिलों का ही परिणाम था कि यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र की वह हिंदू मुस्लिम में समाज को बाट कर सामाजिक समरसता को बिगाड़ना चाह रहे है । शुक्रवार को वक्त बोर्ड की जेपीसी की बैठक में विपक्ष के 10 सांसदों को निलंबित किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की पुरानी आदत है । 154 सांसदों को निलंबित करके भी बिल पास कराया जा चुका है । मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी तो यहां गठबंधन के साथी के साथ है लेकिन इस प्रदेश में उपचुनाव में कुंदरकी का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने किस तरह जीता यह सब ने देखा । चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एजेंसियों का गलत उपयोग कर रही है । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलग चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार में शामिल कई पार्टिया भी प्रदेशों में अलग-अलग चुनाव लड़ रही है । उत्तर प्रदेश में सरकार में शामिल होने के बावजूद कुछ नेता नित नए अजीबो गरीब बयान दे रहे हैं । साथ चुनाव लड़ना वहां की परिस्थितियो पर निर्भर करता है । बोले की इंडिया गठबंधन मूल रूप से लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था । प्रदेश के चुनाव में बहुत कुछ वहां की परिस्थितियों और परियों के आपसी सामंजस्य पर निर्भर करता है । दिल्ली में जमुना नदी के प्रदूषण के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी की सरकार संयुक्त रूप से जिम्मेदार है । केंद्र में भाजपा शासन में है तो राज्य में आप । इस समय देश में दो विचारधारें कम कर रही हैं एक गोडसे की और एक गांधी की । गोडसे के विचारधाराओं की पोशक भाजपा है और हम गांधी की नीतियों को अपने वाले हैं । हम देश और प्रदेश के बेहतरी के लिए जो कुछ भी संभव कर रहे हैं । राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मेहनत निश्चित रूप से आने वाले दिनों में रंग लाएगी । हम केंद्र के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी सरकार बनाएंगे और तभी देश का समुचित विकास हो सकेगा । इस दौरान जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय, ज्ञानू डॉ आलोक रंजन,राजेश मिश्र अमरदेव सिंह मौजूद रहे ।