पुलिस को मिला बड़ी कामयाबी ट्रैकों से डीजल चुराने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

कप्तानगंज / बस्ती : कप्तानगंज पुलिस तथा एस ओ जी टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को हाईवे के किनारे ढाबे पर खड़े ट्रैकों से डीजल चुराने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।

प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र ने बताया कि काफी दिनों से हाईवे के किनारे ढाबो पर खड़े ट्रैकों से डीजल चुरा लेने के शिकायत मिल रही थी । जिस क्रम में पुलिस सक्रियता से ऐसे लोगों की तलाश कर रही थी । बुधवार को गढ़ा गौतम ओवरब्रिज के पहले राजपूत ढाबे के पास तीन लोग खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार करते दिखे । जिनके पास नीले व काले रंग की गैलन में कुछ सामान रखा हुआ था। पुलिस के पहुंचने यह लोग घबरा कर भागने लगे पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया । इनमें एक की पहचान इसी जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के जीजी रामपुर गांव निवासी सचिन मिश्रा पुत्र कृष्ण प्रसाद मिश्रा तथा दूसरे की सत्यम दुबे पुत्र अनिल दुबे निवासी नगरा दुबे थाना हरैया तथा तीसरे की परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ककरा खुर्द ग्राम निवासी पवन कुमार गुप्ता पुत्र राम सागर गुप्ता के रूप में हुई । इनके पास से नीले व काले रंग के नौ गैलन बरामद हुए । जिसमें 450 लीटर डीजल भरा हुआ था । पूछने पर इन लोगों ने हाईवे के किनारे खड़े ट्रैकों से डीजल चुराने की बात स्वीकार की । इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है ।