बिहार ले जाई जा रही 120 शीशी शराब बरामद

बस्ती:राजकीय रेलवे पुलिस ने 15204 लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस के थर्ड एसी एम वन कोच से एक व्यक्ति के कब्जे से 120 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने संदिग्ध लग रहे तलाशी के बाद उसके पास से मिले बैग से 180 एमएल की 120 शीशी बरामद हुई। जीआरपी थाना प्रभारी एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित सूरज कुमार पुत्र सोहन दास निवासी सलेमपुर तीतु, थाना तेघरा जनपद बेगुसराय बिहार को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।