श्रावस्ती स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस और पत्रकार के बीच मैत्री (अभ्यास) क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें पुलिस टीम के कप्तान रंजीत यादव रहे और उप कप्तान सर्वेश यादव रहे। वही पत्रकारों की ओर से कप्तान शुक्ला रहे और उप कप्तान दुर्गेश शुक्ला रहे। पुलिस टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और पत्रकार टीम बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 12 ओवर में 81 रन बनाते हुए पुलिस टीम को जीत के लिए 82 रन का लक्ष्य दिया। पुलिस टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट गांवकर 11 ओवर में 76 रन बनाई थी आखिरी ओवर के छह गेंदों में पुलिस को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। वहीं रंजीत यादव बल्लेबाजी कर रहे थे आखिरी गेंद पर चौका मारकर अपने टीम को जीत हासिल कराई,, इस मैच में दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया।