महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । रामनगरी अयोध्या के सोना मार्ग स्थित सीताराम आश्रम में आज भगवान श्री सीताराम के विग्रह की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर अयोध्या के सभी प्रमुख साधु-संतों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। आश्रम के संचालक मदन मोहन शरण दास ने इस अवसर पर कहा, अयोध्या जैसी पवित्र धरती पर एक क्षण का भी निवास धन्य भाग्य की बात है।” उन्होंने भगवान की कृपा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यहां भगवान श्री सीताराम के विग्रह की स्थापना और आश्रम का निर्माण एक विशेष सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे कहा, “इस आश्रम का मुख्य उद्देश्य अयोध्या आने वाले सभी भक्तों को सभी प्रकार की सेवाएं और सहायता प्रदान करना है। इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्री सीताराम के दर्शन किए। समारोह में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन भी किया गया।