बस्ती सदर विकास खंड के राम पुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन मे शनिवार को स्वामित्व योजना के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड अर्थात घरौनी का 50 लोगो मे वितरित किया गया उसके बाद प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सजीव प्रसारण के द्वारा देखा गया। इस अवसर पर स्वच्छता शपथ और नशा मुक्ति की शपथ ग्रामीणों ने लिया। बैठक में नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र अरोरा ने स्वामित्व योजना के लाभों को ग्रामीणों से साझा किया गया। ग्रामीण अपने घर की घरौनी पाकर केंद्र सरकार की अभूतपूर्व पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रधान रामसूरत प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल वहीद एहतेशाम अहमद , पंचायत सहायक शिवदत्त सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
Post Views: 203