महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या 13 जनवरी/आज राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं की बैठक प्रेस क्लब में राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन युवा राष्ट्रीय लोकल जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा ने किया बैठक में मुख्य अतिथि अवध जोन अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल उपस्थित रहे जिनके समक्ष आशीष सिंह रावत ग्राम अबनपुर सहोरा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए युवा नेता गंगाराम वर्मा व नवयुक्त किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवी शरण वर्मा, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष श्रीनाथ कोरी का बैठक में माला पहनकर स्वागत किया गया राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने बताया की राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के लिए माह के दूसरे व चौथे रविवार को चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गांव व कस्बा में चौपाल लगाया जाएगा
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर मिल्कीपुर उप चुनाव एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए गांव गांव जाकर प्रचार करेंगे श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई दी ।
बैठक को एसटी एसी बेचू लाल कोरी, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत ,प्रमोद श्रीवास्तव ,राम लक्ष्मण कोरी, जिला महासचिव संगठन राम शंकर वर्मा, हरिश्चंद्र यादव,अवध क्षेत्र के सचिव नेतराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंत, युवा महानगर अध्यक्ष अमित पांडे, महिला जिला अध्यक्ष शांति देवी, युवा प्रदेश सचिव सुजीत वर्मा, जिला सचिव अजीत वर्मा ,विधानसभा अध्यक्ष बीकापुर अनिल पांडे, जिला सचिव राम जियावन, शिव मंगल वर्मा, राकेश रावत ,सुधांशु रंजन ,रामकिशोर वर्मा, प्रमुख रूप सेउपस्थित रहे