जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया

नौतनवा ( महराजगंज) नगर पालिका परिषद नौतनवा के दर्जनों वार्डों में जरूरतमंदों को कंबल एवं साल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि गरीब असहाय की सेवा करना मानव धर्म है। कड़ाके की ठंड से लोगों को कंबल से राहत मिलेगी।विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य की ठंड से कोई भी व्यक्ति असुविधा महसूस न करें। उन्होंने आगे बताया कि अभी तक 16 वार्डों में राहत सामग्री पहुंचाई गयी है। महिलाओं को साल और पुरुषों को कंबल वितरित किया गया।इस मौके पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, प्रमोद गौतम, राहुल दुबे,संजय पाठक,संजय मौर्य,विशाल जायसवाल,अनिल मद्धेशिया, जयप्रकाश मद्धेशिया,लल्लू जायसवाल, राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।