वाराणसी, काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच पंजीकृत, वाराणसी की साप्ताहिक 141 वीं गोष्ठी रविवार को मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड सनबीम लहरतारा, यादव कटरा चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में हर्षोल्लास से धूमधाम से मनाया गया।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता आदरणीय गोपाल केशरी, मुख्य अतिथि शैलेंद्र अमबष्ट, संचालन संस्था के उपाध्यक्ष मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, और तदोपरान्त सरस्वती वंदना गोपाल केशरी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, गोपाल केशरी,मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, विमल बिहारी, शैलेंद्र अमबष्ट, मुनींद्र कुमार श्रीवास्तव फुर्तीला, आशिक बनारसी, डा. विनोद स्वामी, रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने घोषणा किया कि अब साप्ताहिक गोष्ठी हर शनिवार के दिन आयोजित की जाएगी।उसके उपरांत गोष्ठी को अल्पाहार के बाद विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,