
बस्ती – किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय बस्ती के हाल में आज भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त होने के उपरांत जनपद में प्रथम आगमन पर किसान शिक्षा समिति, बस्ती और महिला महाविद्यालय समिति, बस्ती के मंत्री/ व्यवस्थापक संजय उपाध्याय का सम्मान समारोह आयोजित कर महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संजय उपाध्याय ने कहा कि सेवा और सेवा निवृत्ति सामाजिक जीवन के महत्वपूर्ण अंग है। अच्छे कर्मों का फल सामाजिक सम्मान के रूप में प्राप्त होने पर जीवन में सद्कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य शिव प्रकाश उपाध्याय,नरेंद्र भाटिया, रमाकांत उपाध्याय,प्रेम शंकर उपाध्याय,
को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि उद्बोधन प्राचार्य डॉ शरद चन्द ने किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ रघुवर पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नमिता उपाध्याय,शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती के प्रधानाचार्य मनोज सिंह,परमात्मा उपाध्याय,अगस्त उपाध्याय,उपेंद्र शुक्ला, डॉ दिलीप त्रिपाठी ,गिरिजा नंद राव,कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय,दुर्गेश शुक्ल, अखिलेश सिंह,विजय नाथ,सहित तमाम गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।