जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा नेपाल राष्ट्र के उच्चाधिकारीगण के साथ समन्वय बैठक कर भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत वार्ता

महाकुम्भ-2025 व आगामी गणतंत्र दिवस (26जनवरी) के दृष्टिगत इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट भवन, रुपईडीहा में जिलाधिकारी बहराइच व पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा नेपाल राष्ट्र के उच्चाधिकारीगण के साथ समन्वय बैठक कर भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत वार्ता

आज दिनांक 11.01.2025 को इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, रुपईडीहा में भारत और नेपाल राष्ट्र के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की गयी आयोजित। बैठक का मुख्य उद्देश्य महाकुम्भ-2025 व आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करना, तस्करी की रोकथाम, और आपसी समन्वय को मजबूत बनाना रहा। सीमा पार अपराधों, जैसे मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, और अवैध हथियारों की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीतियों पर चर्चा की गई। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए सूचना साझा करने और नियमित संयुक्त अभियान चलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही पर वार्ता की। सीमा सुरक्षा के दृष्टिगत चल रहे मरम्मत व रखरखाव को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

महाकुंभ-2025 के दृष्टिगत, सीमा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने पर जोर दिया गया। इस दौरान दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाएंगी और संयुक्त गश्त करेंगी। इसके अतिरिक्त, सीमा क्षेत्र में अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के लिए 24×7 चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।

बैठक में जनपद बहराइच, उ0प्र0 भारत से जिलाधिकारी महोदय बहराइच श्रीमती मोनिका रानी, एडीएम बहराइच श्री गौरव रंजन श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक महोदय महोदय बहराइच, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा, सुप्रीटेंडेंट कस्टम रुपईडीहा श्री दिनेश धमीजा, डीसी 59बीएन एसएसबी, डीसी 42 बीएन एसएसबी, डीसी 70बीएन एसएसबी लखीमपुर खीरी, आईएफएस कतर्नियाघाट रेंज, डीएफओ कतर्नियाघाट, , एसडीएम नेपाल राष्ट्र से सीडीओ बर्दिया रुद्रा देवी शर्मा, सीडीओ बांके श्री खगेन्द्र प्रसाद, एसपी बर्दिया श्री केदार खनाल, एसपी एपीएफ बर्दिया श्री चित्रांगद दहाल, एसपी एपीएफ बांके श्री विमल दांगी, एपीएफ नेपाल डीएसपी श्री प्रदीप थापा व अन्य दोनों राष्ट्र के अन्य उच्चाधिकारीगण सम्मिलित हुए।