शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शादी की बात पर मिली गाली

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, शादी की बात करने पर आरोपी युवक के भाई, पिता पर गाली देने का आरोप लगाया है। न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने कहा है कि सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद निवासी शक्तिमान ने उसके घर पर आकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी के पिता और भाई ने मिलकर उसे गाली दी। 14 अप्रैल 2024 को हुई घटना में न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत बलात्कार और गाली देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर सोनहा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।