कुदरहा में सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष चुनाव संपन्न

– हनुमान प्रसाद दूसरी बार बने अध्यक्ष
जगरण संवाददाता, कुदरहा, बस्ती: विकास खंड कुदरहा के ब्लाक सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ। आयोजित अधिवेशन में हनुमान प्रसाद को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
     बता दें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। ब्लाक सभागार में आयोजित चुनाव में 207 मतदाताओं में से 200 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 127 मत हनुमान प्रसाद को और 72 मत जंग बहादुर को मिले। वहीं एकमत अवैध पाया गया। सहयोगी साथियों ने हनुमान प्रसाद को दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।