पोर्टल पर ब्लाक निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थियों का होगा सत्यापन

बहराइच 10 जनवरी। निदेशक महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्यु के उपरान्त, निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 2203 तथा नगरीय क्षेत्र के 309 लाभार्थी पोर्टल पर ब्लाक प्रदर्शित रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पोर्टल पर ब्लाक प्रदर्शित हो रहे लाभार्थियों का एक सप्ताह में सत्यापन कराना सुनिश्चित करें ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा सके।

सीडीओ श्री चन्द्र ने बताया कि विकास खण्ड चित्तौरा में 142, तेजवापुर 100, हुजूरपुर 97, शिवपुर 197, महसी 111, कैसरगंज 96, फखरपुर 116, बलहा 291, पयागपुर 101, विशेश्वरगंज 104, मिहींपुरवा 222, नवाबगंज 433, जरवल 58 व रिसिया 135 तथा नगर क्षेत्र अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बहराइच के 204 व नानपारा के 78, नगर पंचायत जरवल के 09 व रिसिया के 18 इसी प्रकार कुल 2512 निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों का डाटा पोर्टल पर ब्लाक प्रदर्शित हो रहा है। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्थलीय सत्यापन कराते हुए ईकेवाईसी हेतु आधार एक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।