जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक 16 जनवरी को

बहराइच 10 जनवरी। सदस्य सचिव एवं अधि.अभि. स.न.ख.-पंचम बहराइच ने बताया कि शासन द्वारा नामित उपाध्यक्ष जनपद सिंचाई बन्धु राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक 16 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से कल्पीपारा कालोनी स्थित सिंचाई विभाग के आफीसर्स फील्ड हास्टल में आहूत की गयी है। यह जानकारी देते हुए सदस्य सचिव ने बताया कि पूर्व में यह बैठक पूर्व 14 जनवरी 2025 को होना प्रस्तावित थी, परन्तु 14 जनवरी को राजकीय अवकाश होने के कारण से बैठक की तिथि संशोधित हो गई है। सदस्य सचिव नेे सभी सम्बन्धित से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।