अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संसद ने राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक को किया सम्मानित

भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संसद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैद्य ब्रह्मदेव त्रिपाठी जी सम्मानित करते हुए कहा जिस प्रकार सर्वेश पाठक संपूर्ण भारत में मजदूरो,कामगारों के नेतृत्व के साथ राष्ट्रवाद का पताका फहरा रहे हैं वास्तव में ब्राह्मण समाज के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है मुझे जानकर प्रसन्नता हो रही है कि मेरे ही कुल के बालक श्री पाठक द्वारा देश में अनेक पुनीत कार्य कर रहे है इससे ब्राह्मण कुल मैं पैदा होकर गरीब असहाय की मदद करना उनके बीच मैं 24 घंटे उपस्तिथि रहना बड़ी बात है मेरे प्रिय सर्वेश पाठक ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान जैसे प्रमुख कार्यक्रम करके संपूर्ण भारत में बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर का आयोजन निरन्तर करते आ हैं हमारे संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आप सभी पत्रकार भाइयों के माध्यम से अपने ब्राह्मण समाज सहित सभी समाज के युवाओं से आग्रह करता हूं कि श्री पाठक से सीख ले कि अपना जन्मदिन एक ऐतिहासिक जन्मदिन के रूप में मनाए जिस दिन आप पैदा हुए किसी की जिंदगी बचाने के कार्य में यदि अग्रसर होते हैं तो वास्तव में ब्राह्मण समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान होगा उन्होंने कहा कि मैं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्राह्मण संसद वैद्य ब्रह्मदेव त्रिपाठी के रूप में श्री सर्वेश पाठक के साथ सदैव भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कार्य को ले जाने का प्रयत्न करूंगा जिससे हमारे आने वाले युवाओं के लिए एक मिसाल बन सके