बस्ती। नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के मामले में वांछित की गिरफ्तारी की है। उसे नगर थाना क्षेत्र के करहली मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
बता दें कि गौरर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर अपने प्रेमजाल में फसाकर शादी का वायदा कर करीब दो महीने में कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने, शादी की बात करने पर इंकार कर देने का एक युवक पर आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि लालगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी सर्वेश कुमार ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, उससे शादी करने का वायदा किया। जब वह उसकी बात पर भरोसा कर बैठी तो शादी का झांसा देकर करीब दो, तीन माह में कई बार उसने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए, जब उसने शादी करने के लिए कहा तो इंकार कर दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।