बस्ती/यूपी: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गोटवा में स्थित टाटा मोटर्स पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें एफआरसीटी के बारे में पत्रकारों को जागरूक किया गया। इससे जुड़कर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए अपील की गई। एफआरसीटी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि इसमें जुड़ने के लिए ₹50 सदस्यता शुल्क जमा करके हम अपना भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इससे जुड़ने वाले सदस्य को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या होती है तो इलाज के दौरान उसकी आर्थिक मदद की जाएगी। साथ ही यदि किसी दुर्घटना में उसकी मृत्यु होती है तो उसके परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों ने एफआरसीटी के बारे में कई सवाल पूछे जिनका बहुत ही सरलता के साथ जिलाध्यक्ष के द्वारा जवाब दिया गया। एफआरसीटी के बारे में जानकारी मिलने के बाद कई पत्रकारों ने तत्काल इसकी सदस्यता ग्रहण की और अन्य लोगों को इससे जोड़ने को लेकर आश्वस्त किया। जिलाध्यक्ष द्वारा सदस्यता लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया का डेमो करके जानकारी दी गई। इस दौरान एफआरसीटी टीम के विवेक मिश्रा, अरुण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।