तेंदुए के हमले से चार लोग हुए घायल

नौतनवा (महराजगंज) कोल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम मझौली में एक तेंदुआ ने मस्जिद में घुसकर अंदर मौजूद रहे लोगों के ऊपर हमला करके घायल कर दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार कोल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम मझौली में स्थित मस्जिद में शनिवार को सुबह एक तेंदुआ मस्जिद के अंदर घुसकर वहां मौजूद रहे लोगों के ऊपर हमला करके चार लोगों को घायल कर दिया।

तेंदुए के हमले से अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल लोगो के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। तेद़ुओं को पकड़ने के लिए बड़ी जाल लगाकर किसी तरह से पकड़ा गया। लेकिन संदिग्ध परिस्थिति में तेंदुए की मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।