बस्ती। पुलिस विभाग के चार उप निरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, दो अनुचर के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एएसपी ओम प्रकाश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रूधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को उपहार स्वरूप घड़ी, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हे विदाई दी। उनके सुखद, स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सेवानिवृत्त होने वालों में एडीजी जोन गोरखपुर से सम्बद्ध उप निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय, न्यायालय सुरक्षा हरिराम, रूधौली थाना के श्रीराम सिंह, कोतवाली के राम प्रताप, मुख्य आरक्षी थाना लालगंज राम समुझ, पुलिस लाइन राम आशीष, सुराम प्रसाद, मुख्य आरक्षी चालक पुलिस लाइन शंकर, पुलिस लाइन में अनुचर मुहम्मद अली हसन सिद्दीकी ,मोहम्मद अकरम शामिल है।