मुम्बई वासियों के लिए खुशखबरी/ म्हाडा घरों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 6 जनवरी,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 30 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
मुम्बई वासियों के लिए सुखद समाचार यह है कि जो लोग म्हाडा घरों में अपनी ज़िंदगी का आशियाना बनाना चाहते हैं वोह अब 6 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
मंडल के मुख्य अधिकारी श्री रेवती गायकर ने यह जानकारी दी। कोंकड़ म्हाडा घरों के लिए आवेदन 6 जनवरी रात 11,59 बजे तक किए जा सकते हैं। उसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इसके साथ ही 7 जनवरी 11,59 बजे तक राशि का भुगतान कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों की सूची 20 जनवरी 2025 को शाम 6 बजे महाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। लाटरी में भाग लेने वाले आवेदकों की सूची 24 जनवरी को शाम 6 बजे महाडा की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
आपको बताते चलें कि महाडा कोंकड मंडल ने 2264 फ्लैटों के लिए बिक्री के लिए यह आवेदन जमा करा रही है। जो निश्चित समय सीमा के अंदर पूरी कर ली जाएगी।