लखनऊ नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त के निर्देशानुसार, गृहकर स्वामियों की सुविधा के लिए रविवार, 29 दिसंबर 2024 को गृहकर से संबंधित कार्यों के लिए कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प प्रातः 10:00 बजे से 02:00 बजे तक संचालित होंगे।जोन 1 में मौलवीगंज (नाला फतेहगंज चौराहा मन्दिर के पास) और महात्मा गांधी-विक्रमादित्य (महाराजा अपार्टमेन्ट, जियामऊ) में कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जोन 2 में ऐशबाग, राजाजीपुरम, मोती लाल नेहरू-चन्द्रभानु गुप्त नगर और यहियागंज-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के मा0 पार्षद कार्यालयों में कैम्प लगेंगे।जोन 3 में फैजुल्लागंज चतुर्थ के शालीमार, आई.आई.एम रोड पर कैम्प होगा। जोन 4 में पेपरमिल कालोनी (तिकोना पार्क) और भरवारा मल्हौरा (चंदियामऊ) में कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जोन 5 में सरोजनी नगर-1, सरोजनी नगर-2, केसरी खेड़ा, चित्रगुप्त नगर, गीता पल्ली और गुरू नानक नगर के विभिन्न स्थलों पर कैम्प लगाए जाएंगे।जोन 6 में मा0 लालजी टण्डन (अक्सा कालोनी), हैदरगंज तृतीय (गोविन्द नगर), दौलतगंज (अहमदगंज चौराहा), भवनीगंज (डा0 अल्वी क्लीनिक), हुसैनाबाद (शिवपुरी), बालागंज (झण्डेवाला चौराहा), आलमनगर (जलालपुर फाटी सिंह टेण्ट हाऊस), हैदरगंज प्रथम (ऑफिस प्लाजा), सआदतगंज (भूइयन देवी मन्दिर), मा0 कल्याण सिंह (कनौजिया सिटी) और हैदरगंज द्वितीय (इण्डिया हास्पिटल भपटामऊ) में कैम्प होंगे।जोन 7 में शहीद भगत सिंह द्वितीय (र्स्कापियो क्लब फेस-2), लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय (मा. पार्षद कार्यालय) और इस्माईलगंज द्वितीय (सिल्वर लाइन) में कैम्प आयोजित होंगे। जोन 8 में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई (गोमती इन्क्लेव, सरयू इन्क्लेव), राजा बिजली पासी (माँ शीतला मंदिर निकट आंगड़बाडी केन्द्र चिल्लावां) और इब्राहिमपुर द्वितीय (कहलोन गार्डेन सिटी सेक्टर-12) में कैम्प लगाए जाएंगे।इसके अतिरिक्त, नगर निगम लखनऊ के समस्त जोनल कार्यालय भी रविवार, 29 दिसंबर 2024 को प्रातः 10:00 से 02:00 बजे तक गृहकर निर्धारण व भुगतान संबंधी कार्यों के लिए खुले रहेंगे