परिवार पैतृक गांव गया, चोर घर से ले उड़े लाखों के जेवरात, नगदी

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन खौरहवा में एक घर से चोर जेवरात, नगदी चुराकर चम्पत हो गए। जिस समय चोरी की घटना हुई परिवार अपने पैतृक गांव गया था। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।
लालगंज थाना क्षेत्र के रक्शा गांव के मूल निवासी और वर्तमान में खौरहवा सिविल लाइन्स में रह रहे कौशलेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया हहै कि 10 दिसम्बर को वे परिवार सहित अपने पैतृक गांव चले गए। वहां से वे 25 दिसम्बर को वापस लौटे। इस बीच चोर घर खाली पाकर घर में घुस गए। घर के कमरे का ताला तोड़कर घर में रखा 50 हजार रूपया नगदी, सोने की तीन अंगूठी, सीकड़, चांदी का चार सिक्का, स्मार्ट वाच, घड़ी, पायल, बिछुआ चुरा ले गए। वापस लौटने पर घर के अन्दर सामान अस्त व्यस्त और आलमारी खुला मिला जिसके बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।