पुनर्वास कार्यक्रम के अंतर्गत नई शिक्षा नीति को दे बढ़ावा।

पौली।शिक्षा क्षेत्र पौली के श्री राम लखन लाल कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन शनिचरा बाजार में भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम के द्वित्तीय दिवस में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव नेत्र रोग विशेषज्ञ, ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मवीर सिंह प्रधानाचार्य जनता विद्यालय मुंडेरा शुक्ल, रजनीश श्रीवास्तव, श्रीराम मौर्य तथा श्री राम प्रसाद मिश्रा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव ने की, उक्त कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष श्री विवेक श्रीवास्तव, कार्यक्रम समन्वयक अवनीश उपाध्याय व दिनेश यादव, विनय कुमार, उमेश, शंभु गुप्ता, राम सिंह, विजय पाल, गिरजेश चौधरी  तथा संस्था के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।