बीर बाल दिवस पर चित्र कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

पौली।विकास खंड पौली के प्राथमिक विद्यालय बछईपुर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि 6 से 8 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता की थीम माई ड्रीम फॉर इंडिया थी।इसमें कक्षा 2 की छात्रा अदिति और नाजमा के ग्रुप को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अदिति एवं नाजमा सहित सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुसार उक्त कार्यक्रम 16 से 24 दिसंबर तक मनाया गया।अब बच्चों को भविष्य की नींव के रूप में वीर बाल दिवस के अवसर पर सम्मानित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम में ऋषि शंकर यादव,देवी चरन,सुमित्रा देवी,प्रेमा देवी,माधुरी,पुष्पा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।