84 पाउच बंटी बबली, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

 

बस्ती। कोतवाली, पुरानी बस्ती पुलिस ने तीन अलग- अलग स्थानो से पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 84 पाउच बंटी बबली शराब बरामद किया है। जबकि छावनी पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 10 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार मूड़घाट पंचायत भवन के पास पतेलवा निवासी अशोक के पास से 20 पाउच, पिकौरा दत्तूराय निवासी अजय कुमार भारती के पास से साकेतपुरी मोड पेट्रोलपम्प के पास 21 पाउच, काशीराम आवास निवासी गुलजार उर्फ इशरार अहमद के पास से 12 पाउच, अमहट के पास नगर थाना क्षेत्र के सालहवानपुर निवासी बाबूराम के पास से 16 पाउच, पुरानी बस्ती पुलिस ने बायपोखर निवासी विफई के पास से लोहटी गांव के पास 15 पाउच बंटी बबली देशी शराब बरामद किया है। छावनी पुलिस ने छतौना निवासी कल्लू के पास से 10 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की है। बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए सम्बन्धित थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।