विवाहिता के शरीर पर डीजल उड़ेलकर लगा दिया आग, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के मरवटिया पाण्डेय गांव निवासी एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसके शरीर पर डीजल उड़ेलकर आग लगा देने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप् से झुलसी विवाहिता का लखनऊ मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
छावनी थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की शादी मरवटिया पाण्डेय गांव निवासी तुलसीराम चौधरी के साथ हुई है। उसके दो बेटी, एक बेटा है। बहन के ससुराल वाले आए दिन उसकी बहन को परेशान करते, मारते पीटते, घर से भगाते चले आ रहे थे। कहते थे कि वह अपने माँ बाप से क्या लेकर आई है। उससे तीन लाख रूपया व सोने की सीकड की मांग करते थे। मांग पूरी न होने के चलते 21 दिसम्बर को दिन में 2 बजे उसकी 40 बर्षीय बहन के ऊपर डीजल का तेल डालकर आग लगा दी गई। बहन के पति के इशारे पर प्लान के तहत उसकी बहन को उसके ससुराल वालों ने जान से मारने का प्रयास किया। झुलसी अवस्था में उसकी बहन को मेडिकल कालेज लखनऊ मे भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति तुलसीराम, ससुर जगदीश चौधरी, सास, ननद, देवर, देवरानी के खिलाफ बीएनएस, डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।