

अनुराग लक्ष्य, 21 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाले लोकल ट्रेनों के स्टेशनों पर अब सायन के बाद कांदिवली स्टेशन का भी पुनर उद्धार की योजना मंज़र ए आम हो गई है।
मुंबई उप नगरों के स्टेशनों में कांदिवली स्टेशन भी शामिल है। जो 80 वर्ष पुराना हो गया है। इसी लिए अमृत भारत योजना के तहत कांदिवली स्टेशन के पुनर उद्धार के लिए पिछले कुछ दिनों से MRVC द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें एयर पोर्ट जैसी सुविधा प्रदान करने की योजना है। सूत्रों की मानें तो कांदिवली स्टेशन को हवाई अड्डे की तर्ज पर कांदिवली स्टेशन पर ऑटोरिक्शा और टैक्सियों के लिए पिक अप और ड्रॉप प्वाइंट भी विकसित किए जाने की योजना है। इसके साथ ही MRVC की ओर से यह भी बताया गया कि खाने पीने के लिए फूड कोर्ट, बुक शॉप के साथ मेडिकल स्टोर भी शुरू किया जाएगा।
इसी के साथ इसमें प्लेटफॉर्म पर एक डेक बनाकर यात्रियों को स्टेशन में आने जाने के लिए अधिक खुली जगह प्रदान करना भी सुनिश्चित किया जाना है।
आपको बताते चलें कि रेलवे विकास महा मंडल रेलवे पर चल रहे इन कामों को अगले 3 वर्षों में पूरे किए जाने की योजना बना चुका है। जिसमें अभी हाल ही में कांदिवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एस्कलेटर के साथ 45 मीटर लंबा और 10,4 मीटर चौड़ा डेक बनाया गया है। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 पर चालीस मीटर लंबे और दस मीटर चौड़े फुटब्रिज का निर्माण भी किया गया है जो यात्रियों की सेवा में चल रहा है।