बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के जामडीह पाण्डेय स्थित जेजे अस्पताल के सामने से चोर दो बाइक चुराकर चम्पत हो गए। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। पहले दोनो ने बाइक को आस पास खोजा, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मूडाडीहा निवासी विद्यासागर और संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगिना एकडंगी निवासी राहुल ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 19 दिसम्बर को वे डाक्टर से चिकित्सकीय परामर्श के लिए जेजे अस्पताल गए थे। अस्पताल के सामने बाइक खड़ी कर वे अन्दर चले गए। वहां से लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली। बाइक को अपने स्थान पर न पाकर उन्होंने उसे आस पास खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दोनो बाइक चोरी के मामले में अलग- अलग तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।