मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से किसान समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या मंगलवार भारतीय किसान अराजनैतिक की किसान समस्याओं को लेकर तहसील सदर की तिकुनिया पार्क में पंचायत लगाई गई किसान पंचायत में सदर तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी ने ज्ञापन लिया और एक हफ्ते में जिला अधिकारी महोदय से किसानों की बात करने की बात कही जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने किया संचालन वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने किया ने जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि माझा जमथरा के किसानों की जमीन 1984 से सर्वे बंदोबस्त नहीं हुआ 16. 4.2014 को अवैधानिक रूप खातेदारों की जमीन बिना नोटिस दिए नजूल घोषित कर दिया गया कई रिट में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया किंतु आज तक अवैध इंद्राज बने हुए हैं और किसान की जमीन पर जबरदस्ती फोरलेन परिक्रमा मार्ग सीता झील का क्रिया वनन चालू कर दिया गया है मांझा बरहटा मे आवास विकास परिषद व भूमि अध्यप्त द्वारा अधिग्रहण 1894 के कानून के तहत किया जा रहा है जो असम वैधानिक है एक्ट 2013 के तहत ही किसान की जमीन का अधिग्रहण होना चाहिए प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने कहा कि एक हफ्ते में जिला अधिकारी महोदय किसानों के साथ बैठक कर समस्या का निस्तारण नहीं कराया तो किसान यूनियन मजबूरन आंदोलन पर बाद्यय होगा पंचायत में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजमणि यादव मोहम्मद इस्लाम राजू बाबा जेपी किसान सुनील यादव रोहित यादव अजय यादव राम सुरेश गगन जायसवाल सत्यनारायण यादव सूरज यादव महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्या राजरानी लक्ष्मी जनक लली लीलावती ज्ञान देवी संगीता आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।