आज से विधानसभा सभा में एक्यूप्रेशर उपचार शिविर का आयोजन

 

बस्ती (उ.प्र.): एक्यूप्रेशर संस्थान के जागरुकता अभियान के तहत प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रमुख कैंप का आयोजन दिनांक १६ दिसंबर से  चल रहा है ।
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे ने पत्र भेजकर उक्त कैंप के लिए संस्थान को आमंत्रित किया है ।
संस्थान के निदेशक ए. के . द्विवेदी ने प्रदेश सरकार के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए बताया गया कि पांच दिवसीय सत्र के दौरान एक्यूप्रेशर संस्थान के पाँच अन्य एक्यूप्रेशर उपचारक अशोक कमालिया, प्रमोद, विशाल जायसवाल, सोनल श्रीवास्तव एवं प्रदीप दूबे उपस्थित रहेंगे।
उक्त कैंप विधानसभा समिति के कक्ष संख्या 48 में आयोजित किया गया है। जिसमें उपचार के साथ एक्यूप्रेशर विधा की जानकारी भी दी जायेगी।
मण्डल के एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ चिकित्सक डा. अजय किशोर श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इस दूरदर्शी कदम से एक्यूप्रेशर चिकित्सा को और अधिक महत्व के साथ सम्मान की संभावनाओं को बल मिलेगा।