बस्ती – बस्ती भारत के सुप्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान बस्ती में एक शोक सभा का आयोजन किया गया ,जिसमें संस्था के गुरु राजेश आर्य जी ने कहा कि साल के जाते-जाते संगीत जगत का एक कीमती सितारा डूब गया, जिसकी भरपाई सदियों तक नहीं की जा सकती । प्रबंधक विनोद उपाध्याय एवं सचिव संतोष श्रीवास्तव जी ने भी उस्ताद के जाने का खेद व्यक्त किया और कहा ऐसे कलाकार का जन्म कभी-कभी होता है ।
जिनकी उंगलियों की थिरकन से हृदय झूमता था ,तबले के बोल से भाव व्यक्त होते थे, ऐसे व्यक्तित्व का संगीत जगत से विदा लेना हृदय विदारक घटना है ।संस्था की शिक्षिका सुश्री ज्योति कुमारी ने भी उनके न रहने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया साथ ही साथ संस्था के छात्र आदित्य, रणविजय,शैलेश,विकास,सुधाकर,आशुतोष,प्रमोद एवं छात्राओं में नव्या,शशि,अंशिका,अपर्णा ने दुख व्यक्त किया ।