बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड फूंक करने के नाम पर एक महिला के घर आए दो लोगों द्वारा महिला के गांव की नाबालिग लड़की की अस्मत लूटने का प्रयास किया। खाना बनाने के नाम पर महिला उसे अपने घर की छत पर ले गई, जहां झाड़ फूक कर महिला की बीमार नतिनी को ठीक करने आए दोनो ने उसके साथ छेड़खानी की। किसी तरह वह भागकर घर पहुंची और परिवार वालों को अपनी आपबीती बताया। जब पीड़िता की मां महिला के घर उलाहना देने पहुंची तो उसके घर वालों ने गाली और धमकी देते हुए उसे भगा दिया।
पीड़िता की मां के अनुसार गांव निवासी सुमन देवी की बेटी की तबियत खराब रहती है। जिसे ठीक करने के लिए उसने झांड़ फंूक करने वाले दो लोगों को बुलाया था। उसके घर पहुंचकर आरोपी महिला ने कहा कि उसकी नतिनी की तबीयत खराब है, खाना बनाने के लिए अपनी बेटी को भेज दो, जिसके बाद उसने अपनी बेटी को उसके घर भेज दिया। जब उसकी बेटी आरोपी के घर गई तो वह उसे छत पर ले गईं, जब उसकी बेटी ने पूछा चाची खाना कहां बनाना है तो उसने कहा कि पंडित जी बताएंगे, जिसके बाद झाड फूंक करने वालों ने मेरी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया, बेटी किसी तरह भागकर घर आई और आपबीती बताई। पीड़िता की मां के अनुसार बेटी की आपबीती सुनकर ज बवह इस बात का उलाहना देने आरोपी के घर गई तो उसके घर वालों ने उसे गाली और जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस में शिकायत की गई, लेकिन वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण लिया। न्यायालय के आदेश पर मामले में आरोपी महिला सुमन देवी, उसकी पुत्री, झाड़ फूक करने आए सूर्यमणि उर्फ लल्लू, उसके साथी नाम अज्ञात और उसकी सहयोगी मीडिएटर मंजूलता के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और विवेचना कर रही है।