बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जगरूक करने के उद्देश्य से, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसमें सभी को अपने घर व मुहल्ले के लोगों को भी राष्ट्रीय लोक अदालत जो कि 14 दिसम्बर को जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट, व तहसील स्तर पर आयोजित किया गया है, के बारे में जागरूक करने के लिए कुलदीप सिंह ने शपथ दिलाई, इसमेँ शिक्षक, अभिभावक, बच्चों का योगदान रहा, प्रधानाध्यापक घनश्याम पाण्डेय, सत्य प्रकाश सिंह, मञ्जूषा पाण्डेय, ज्ञानवेंद्र सिंह, आभा सिंह, कुलदीप सिंह ने अपने विचार रखे, इस अवसर पर किरन कुमारी, रोशनी, अंकिता, ममता, वंदना, दीपांजलि, रीमा, रवि कुमार राजभर, आदर्श कुमार, रवि कुमार, शिवम कुमार, अमित कुमार, स्वाति कुमारी, हिमांशु कुमार, श्याम जी, दीपिका, कुमारी नाजरीन, हीना, आसमीन, निधि, कन्हैया कुमार, जमुना देवी, सरिता देवी, कमला देवी, विमला देवी आदि की सहभागिता रही।