शादी का झांसा देकर 5 साल बनाया शारीरिक सम्बन्ध , शादी से किया इंकार, मारा पीटा

 

बस्ती ।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर पिछले पांच साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, शादी की बात कहने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रखिया गांव निवासी शैलेष के खिलाफ बलात्कार, जानमाल की धमकी देने की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।