पौली।
पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत नकहा और मकदुमपुर में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल लगी।
सबसे अधिक मामले आवास ,आयुष्मान कार्ड, सम्मान नीधि,पेंशन से संबंधित आये।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाला ग्राम चौपाल में 11 बजे से पौली ब्लाक के नकहा चौपाल लगी जिसमें खण्ड बिकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया उन्होंने जीरो पावर्टी और फेमली आईडी पर जोर देने को कहा ।
चौपाल में आवास, पेंशन , शौचालय सम्मान नीधि सहित 8 मामले आये जिसका समस्या सुन कर निस्तारण किया गया। 1बजे से ग्राम पंचायत मकदुमपुर में चौपाल लगी जिसमे में कुल 15 लोगों ने अपनी समस्या नोट कराएं जिसमें आवास पेंशन और नाली निर्माण जल निकासी के मामले आये। कुछ ग्रामीणों ने गांव में पूर्व में बनाए गए होम पाईप टुट जाने से सड़क पर बह रहा पानी नाली ठीक कराने की मांग किया ।
चौपाल में न पहुंचने वाले जिम्मेदारों को स्पष्टीकरण देने को कहा।
इस मौके पर एडीओ एजी दयाराम यादव ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश यादव, रमाकांत ,रामभरोस, प्रिंस पाल, सीताराम यादव,भरत सिंह यादव, सूर्य प्रताप यादव,गंगासरन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।