सबकी दुनिया संवार दे मौला, दिल में खुशियाँ हज़ार दे मौला, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,

अनुराग लक्ष्य, 5 दिसंबर
मुम्बई संवाददाता।
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी।
ज़िंदगी जब दौड़ती है तो रगों में बहने वाला खून भी दौड़ता है, और इस दौड़ में कभी कभी ऐसा होता है, कि इंसान अपनी मंज़िल पा लेता है, लेकिन कभी कभी ऐसा भी हो जाता है कि इंसान अधूरे रह का मुसाफिर बनकर रह जाता है। लेकिन शुक्र है मेरे रब का और मेरे चाहने वालों का, जिनकी बेपनाह मुहब्बतें मेरे हिस्से में आईं। और मुंबई जैसी आर्थिक नगरी में आपका महबूब शायर सलीम बस्तवी अज़ीज़ी अपनी तमाम तर खूबियों के साथ आपसे रूबरू है।
1/ कैसी खुशी, कैसा है गम मैने कहां यह जाना
चलने को मैं चलता रहा, मेरा सफर अनजाना ।
2/ मेरा मुकद्दर मेरा है लोगों, उस पर किसी का ज़ोर नहीं
मैं टूट जाऊं, मैं झुक जाऊं इतना तो मैं कमज़ोर नहीं ।
ग़म सारे अपने मैं पीता हूँ, पी लेता हूँ बेबसी ।
3/ चाहत में तेरी अब मैं संवर भी नहीं पाता,
राहों में तेरी अब मैं बिखर भी नहीं पाता ।
इक तू है जो ख्वाबों में चला आता है अब भी
और मैं तेरी राहों से गुज़र भी नहीं पाता ।
4/ ऐ ज़िंदगी यह कैसा सुखनवर बना दिया
तन्हाइयों को मेरा मुकद्दर बना दिया ।
5 / सबकी दुनिया संवार दे मौला,
दिल में खुशियाँ हज़ार दे मौला।
गम के साए न आएं राहों में,
अपनी रहमत से तार दे मौला।।
6 / सलीम बनकर ज़ेया फैले ज़मीन ओ आसमानों में
मेरी इस नात ए गोई को एक ऐसा मशगला दे दो
हबीबी या रसूलल्लाह मुझे इक सिलसिला दे दो
पहुंच जाएं तुम्हारे उम्मती सब खुल्द में एक दिन
हमारे हक में आका ऐसा कोई फैसला दे दो ।