

अनुराग लक्ष्य , 3 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
फिल्मों की आंधी में सिंघम अगेन , भूल भुलैया और वेट्टियन ने फिल्मों का रिकार्ड तोड़ कारोबार करके यह एक बार फिर साबित कर दिया कि फिल्मों का कारोबार अभी तक बहुत फायदेमंद का कारोबार है।
सिंघम अगेन ने रिलीज़ होते ही यह साबित कर दिया कि अजय देवगन का जादू अभी भी बरकरार है।
रोहित शेट्टी द्वारा सिंघम अगेन में इस बार करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर के साथ सलमान खान भी शामिल हैं। तो जाहिर सी बात है फिल्म तो सारे रिकार्ड तोड़ेगी ही, और ऐसा ही हुआ। अभी भी कमाई के मामले में अजय देवगन की सिंघम अगेन सबसे आगे चल रही है।
भूल भुलैया 3,,, अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 भी पूरी तरह सक्रिय हो कर धुन मचा रही है।रिलीज़ होते ही सफलता का कोहराम मचा दिया।
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन माधुरी दीक्षित, भी अपने बेहतरीन अभिनय से सिने प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
इसी के साथ दो सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत अभिनीत फिल्म वेट्टियन ने जो हंगामा मचाया है, वोह दुनिया देख रही है। इन दोनों दिग्गजों के अभिनय को देखकर लोग हैरान हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी जिस तरह से फिल्म को कालजई अदाकारी से परवान चढ़ाया, निसंदेह उसकी तारीफ किए बगैर कोई नहीं रह सकता। इसके मद्देनजर यह बात कही जा सकती है कि नवंबर माह फिल्मों के कारोबार के लिए बहुत फायदेमंद रहा।