के. डी.सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन की कबड्डी टीम (बालिका)ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है.
बालिका कबड्डी टीम में शामिल जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय *धनगढ़िया- सिद्धार्थनगर* की कक्षा-11 की छात्रा संजू को विद्यालय के समस्त कक्षाओं की छात्राओं, कर्मचारियों,अध्यापकों, प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार वर्मा एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री एम.पी. सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिया है.