11 वर्षीय छात्रा के साथ यौन शोषण, अश्लील हरकत करने में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मुकदमा

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जलालाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार कन्नौजिया पर 11 वर्षीय एक छात्रा का यौन शोषण करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मां ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसकी नाबालिग पुत्री से पानी मांगकर उसे अकेले में बुलाकर उसका यौन शोषण किया, उसके साथ अश्लील हरकत की। इस बारे में कहीं जुबान न खोलने की धमकी दी। इस बात की जानकारी होने के बाद जब उसने और उसके पति ने आरोपी से पूछा तो उसने गाली और हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी। 15 सितम्बर 2023 को हुए मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत बलात्कार, छेड़खानी, जानमाल की धमकी और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।