पौली।
धनघटा थाना क्षेत्र के रोसयाबाजार गांव निवासी स्वर्गीय हरीराम अग्रहरि की पुत्री अंजू उम्र लगभग 22 वर्ष जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन गांव वालों के साथ युवती मैंदी घाट पर नहाने गई थी
गहरे पानी में जाने की वजह से युवती डूब गई जिसकी लिखीत सूचना पुलिस को दिया गया जिसका संज्ञान लेते हुए एनडीआरएफ की टीम नदी में शनिवार को काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया रविवार को नहाने गये कुछ लोगों ने तैरती हुई लाश देख जिसकी सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया गोताखोरों की की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि माता पार्वती देवी और परिजनों ने शव की पहचान अंजू पुत्री हरिराम अग्रहरि के रूप में की गई जिसकी पहचान कराकर पंचनामा भरवाया गया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।