बस्ती: नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी ने महकमा को और चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से जनहित में नौ निरीक्षक, नौ चौकी इंचार्ज व 22 दारोगाओ को बदल दिए। निरीक्षक रामप्रसाद यादव, नीरज शाही, अनिल दुबे, ज्ञानेन्द्र राय, सौदागर राय, मैनेजर यादव, जयप्रकाश चौबे,ऋतुंजय यादव व भगवान सिंह को नई जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा पटेल चौक, करहली, महादेवा, असनहरा, लालगंज, हनुमानगंज, टिनिच, गायघाट व सिकंदरपुर के चौकी इंचार्ज समेत 22 अन्य उपनिरीक्षकों को अलग-अलग स्थानों पर पोस्टिंग दी है।
…,,,,,,,,,,