देश का सबसे धनवान राज्य महाराष्ट्र, जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 16 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
जब जब देश की आर्थिक स्थिति की बात हम करते हैं तब तब देश की आर्थिक नगरी मुंबई सबसे पहले हमारे दिल ओ दिमाग में ही आता है।और यह बात अब साफ भी हो चुकी है। क्योंकि अभी जल्द ही यह बात सामने आई।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 2027/ 2028 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इस लिस्ट में टॉप पर महाराष्ट्र राज्य आता है जो देश की जीडीपी में 13,30 फीसदी का योगदान रखता है। इसके बाद दूसरे स्थान पर तमिलनाडु राज्य आता है जो 8,90 प्रतिशत का योगदान देने वाला राज्य है।
इसी तरह तीसरे और चौथे स्थान पर कर्नाटक और गुजरात राज्य आता है। जो क्रमशः 8,20 और 8,10 फीसदी का योगदान देश की आर्थिक व्यवस्था को देता है।
इसी के साथ जनसंख्या के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है जो पांचवें स्थान पर है, जिसकी देश की जीडीपी में 8,40 फीसदी हिस्सेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि एक रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी इस लिस्ट में 13 वें स्थान पर है।