बस्ती- आपको बताते चले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी क्रम में आज चंद्रावती देवी बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया पंडित नेहरू का जन्मदिन।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अम्बिका सिंह ने कहा की आजादी के पहले और आजादी के बाद पंडित नेहरू जी के कार्यों और आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में देश का हर नागरिक उनको सदैव याद रखेगा।कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें कई तरह के स्टॉल लगाए गए ।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आर जी सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, राकेश कुमार मिश्रा ,अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, श्रीमती प्रमिला मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, चंपा सिंह, वर्षा सिंह, बबीता विश्वकर्मा, दिव्या वर्मा, अंकिता, सौम्या मिश्रा, कुमारी गीता, अजमल अहमद ,शिवम मिश्रा, दिलीप, गंगाराम के साथ बड़ी संख्या में अध्यापिकाएं और छात्राएं मौजूद रहे।