बस्ती। पीएम श्री संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म धूमधाम से बनाया गया। इस दौरान विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देशन में खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव के मार्ग दर्शन में उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष वर्तमान ग्राम प्रधान देवमी राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, प्रबन्ध समिति अध्यक्ष रंजना देवी ने माँ सरस्वती के चित्र व पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मीना मंच के पावर एंजेल स्नेहा , जासिका, वन्दना तथा शुगम कर्ता अनुपम मिश्र द्वारा केक काटा गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम निबंध प्रतियोगिता खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल द्वारा बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में विस्तार से बताया गया। खण्ड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल ने कहा कि बच्चे सशक्त व समृद्ध राष्ट्र के नींव हैं मुख्य अतिथि द्वारा बाल मेला कार्यक्रम में बच्चों द्वारा निर्मित लगाये गये स्टाल का निरीक्षण किया। बच्चों द्वारा तैयार थ्री डी ओलो ग्राफ को विद्यालय के छात्र सर्वेश द्वारा चला कर दिखाया गया। बाल दिवस के अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य गण समस्त स्टाफ गण विनोद कुमार अनुपम ऋषभ कुमार मिश्र विनय शंकर पांडे विनय कुमार शर्मा सुनीता यादव सुनीता चौधरी जय प्रकाश चौधरी रामाज्ञा चौधरी आशा मीरा कविता मालती राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल अभिभावक गण उपस्थित रहे। बच्चों को केक टॉफी कलम कॉपी पेंसिल और वितरण किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।