एक बहन से छेड़खानी, दूसरी से दुष्कर्म करने, जबरिया माथे पर सिंदूर लगाने का आरोप

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय एक युवती के साथ छेड़खानी करने और उसकी 17 वर्षीय छोटी बहन के साथ शारीरिक संबन्ध बनाने, माथें पर जबरदस्ती सिन्दूर लगा देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मंगेश और पुनीत पर आरोप लगाया है कि दोनो ने मिलकर एक नवम्बर की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी बड़ी लड़की के साथ छेड़खानी की, उसका समीज फाड़ दिया। जबकि मंगेश ने उसकी छोटी लड़की को विद्यालय में पढ़ने जाते समय 21 सितम्बर को बहका फुसलाकर बड़ोसर निवासी एक व्यक्ति के घर पर ले गया, उस घर पर कोई नहीं रहता और उसकी चाभी आरोपी के पास रहती है। वहां ले जाने के बाद उसने उसकी नाबालिग बेटी के साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया, जबरदस्ती उसके माथे पर सिंदूर लगा दिया। मामले में तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों और जिस व्यक्ति का मकान है उसके खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।