बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एनएच स्थित कर्मादेवी महाविद्यालय गेट के सामने पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर से आटो रिक्शा दो टुकड़ों मे बट गया। हादसे में दोनो के चालक घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के कर्मा देवी महाविद्यालय के गेट के सामने तेज रफ्तार जा रहे आटो रिक्शा चालक ने एकाएक वाहन मोड़ दिया, जिससे उसी दिशा मे जा रहे पल्सर मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो रिक्शा दो टुकड़ों मे टूट गई। मोटरसाइकिल चालक कोतवाली थाना क्षेत्र के खौरहवा निवासी मनीष कुमार, आटो रिक्शा चालक महरीखांवा निवासी विजय नारायण पाण्डेय घायल हो गए। फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानन्द तिवारी ने बताया कि दोनों घायलों के परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस से उन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।