बस्ती सदर ब्लॉक के महसो छेत्र में पिछले कई दिनों से बनकटवा, ठडवा बलुवा महसो पूरब टोला शुकरौलो, महसो, अलगा चिलवानिया राम नगर आदि छेत्रो में बंदरो का आंतक फैला हुआ हैं आतंक इस कदर हैं कि लोगो का घरों से निकलना मुश्किल हो गया हैं पैदल मोटर साईकिल जैसे भी हो बंदर उन लोगो के ऊपर हमला बोल देता हैं छेत्र में दर्जनों लोगो के ऊपर हमका कर चूका हैं जिससे गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं ठडवा निवासी गंगा राम यादव बनकटवा निवासी राजेश्वर चौधरी बलुवा निवासी राम किशोर, शुकरौली निवासी महात्मा उपाध्याय महसो पूरब टोला निवासी अनिल शुक्ला प्रियांशु शुक्ला समेत तमाम लोगो को काट कर घायल कर दिया गांव के लोगों ने बताया कि हम लोग वन विभाग से इसकी शिकायत किया परन्तु कोई भी अधिकारी मौक़े पर नहीं आया
Post Views: 178